फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   RLD display at the Collectorate

रालोद का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sat, 21 Nov 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 21 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
RLD display at the Collectorate
किसानों के बकाया भुगतान एवं मिल चलाने के अलावा मिलों का पेराई सत्र शीघ्र शुरू कराने की मांग करते हुए रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर धरना दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में शीघ्र समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


उनका कहना था कि गन्ने का बकाया भुगतान नहीं होने के कारण किसान तंगी से जूझ रहा है तथा कर्ज के तले दबता जा रहा है। प्रदेश सरकार के ढुलमुल रवैये के चलते अभी तक अधिकांश चीनी मिलों ने पेराई सत्र शुरू नही किया है, जिससे किसान कम दामों में अपना गन्ना क्रेशरों पर बेचने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम दिए ज्ञापन में मलकपुर मिल में अविलंब पेराई सत्र शुरू कराने, इस सत्र में गन्ने का दाम 350 रुपये घोषित करने, पिछले वर्ष के बकाया का ब्याज सहित भुगतान कराने, चीनी मिल नहीं चलाने वाले मिल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मिलों का अधिग्रहण कर पेराई शुरू कराने, मिल मालिकों द्वारा किए जाने वाले गन्ना मूल्य एवं सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि का ब्याज सहित भुगतान कराने, जिले की विद्युत व्यवस्था सही कराने तथा बिजली, डीजल और पेट्रोल के दामों को घटाने के अलावा बागपत शहर में रोडवेज बस स्टैंड बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष धनपाल सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक डा. अजय सिंह, मंडलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, धीरज उज्ज्वल, ओमबीर ढाका, पूर्व विधायक डा. महक सिंह, नौशाद अली, हरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed