{"_id":"588902cf4f1c1ba333cf61fd","slug":"rld-candidate-kartar-bhadana-another-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद प्रत्याशी करतार भड़ाना पर एक और केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद प्रत्याशी करतार भड़ाना पर एक और केस दर्ज
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
Updated Thu, 26 Jan 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रालोद प्रत्याशी और खतौली विधायक करतार भड़ाना पर एक और मुकदमा दर्ज हो गया है। इस बार काठा गांव में बगैर अनुमति के चुनाव प्रचार करने पर उनके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक विधायक करतार भड़ाना मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे काठा गांव में अपना चुनावी प्रचार कर रहे थे। इसका पता चलते ही वहां पर उड़न दस्ता पहुंच गया। उन्होंने प्रचार की अनुमति मांगी तो भड़ाना अनुमति पत्र नहीं दिखा पाए। टीम ने उनकी वीडियोग्राफी की।
बाद में उड़नदस्ता इंचार्ज ललित कुमार आर्य ने कोतवाली में आरोपी खतौली विधायक और रालोद उम्मीदवार करतार सिंह भड़ाना निवासी बावेल पानीपत के खिलाफ 171(क) और 188 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले उनके खिलाफ पांच केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें से दो कोतवाली, दो खेकड़ा और एक चांदीनगर थाने में दर्ज हैं।