फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rising inflation is breaking the dream of building a shelter

बढ़ती महंगाई तोड़ रही आशियाना बनाने का सपना

Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rising inflation is breaking the dream of building a shelter
1800 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े सरिये के दाम में पिछले एक माह में
विज्ञापन

10 से 15 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई सीमेंट के 50 किलोग्राम के कट्टे की कीमत में
500 रुपये बढ़ गए प्रति एक हजार ईंटों के दाम में भी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। डीजल और पेट्रोल की बढ़ रही कीमतों ने लोगों के आशियाने के सपनों को भी महंगा कर दिया है। बीते एक माह में सरिये से लेकर सीमेंट, गिट्टी आदि सभी कुछ महंगा हुआ है। 5300 रुपये प्रति क्विंटल में मिल रहा सरिया अब 7100 हजार के आसपास मिल रहा है। इसके अलावा सीमेंट पर 10 से 15 रुपये प्रति कट्टा (50 किलोग्राम) बढ़ गए हैं। अच्छी कंपनियों के सीमेंट प्रति कट्टा 400 रुपये के आसपास मिल रहे हैं। संबंधित व्यापारियों के मुताबिक थोक के दाम महंगे होने से फुटकर पर भी असर पड़ा है। इन दिनों डीजल-पेट्रोल महंगा होने से भाड़ा अधिक लग रहा है, इससे भी कीमत बढ़ी हैं।
ईंट के दाम में आया अधिक उछाल
भवन निर्माण सामग्री के विक्रेताओं संजीव के अनुसार सबसे अधिक ईंट के दर में उछाल आया है। ईंट के दर में 500 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है। ईंट में लगने वाले कर को पांच फीसदी से बढ़ाकर 12 फीसदी तक कर दिया गया है। ऐसे में इसकी कीमत में उछाल आया है। ऐसे में पहले एक हजार ईट खरीदने में ग्राहक को 4100 रुपये देने पड़ते थे। अब उन्हें एक हजार ईट के लिए 4600 रुपये देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मकान बनाने मेें लोगों के छूट रहे पसीने
भवन बनाने वाले ठेकेदार कल्लू बताते हैं कि पहले एक हजार वर्ग फुट यानि 111 वर्ग गज में औसत मकान (दो कमरे, एक रसोई और एक बाथरूम) बनाने में करीब 10 लाख रुपये की लागत आती थी। मगर, अब इसमें 12 से 13 लाख का खर्च आ रहा है। लगातार हो रही वृद्धि से कई मकानों का निर्माण कार्य कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले लोग
प्रेमचंद का कहना है कि भवन निर्माण सामग्रियों के दर अचानक काफी बढ़ गया है। इससे मकान बनाने में ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है।
सोनू का कहना है कि सैनेटरी के सामान से लेकर ईट, सरिया, सीमेंट आदि के रेट काफी बढ़ गए हैं। मकान बनाना अब उनका बजट बढ़ा रहा है।
यह है रेट
सामान पहले अब
बदरपुर 900 रुपये प्रति टन 950 रुपये प्रति टन
सरिया 6100 रुपये प्रति टन 7100 रुपये प्रति टन
सीमेंट 350 रुपये प्रति बोरी 360-400 रुपये प्रति बोरी
गिट्टी 850 रुपये प्रति टन 950 रुपये प्रति टन
ईंट 4100 रुपये में एक हजार 4600 रुपये में एक हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed