{"_id":"624c830881b21553a3298343","slug":"rising-inflation-hit-baghpat-news-mrt5832224172","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार बनने पर पड़ रही महगांई की मार, रोजगार के लिए भटक रहा युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार बनने पर पड़ रही महगांई की मार, रोजगार के लिए भटक रहा युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार के लिए भटक रहे युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हजूराबाद गढ़ी में रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक में रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद आम जनता व किसानों पर महंगाई की मार पड़ रही है। पेट्रोल, डीजल, गैस और खाद के दाम बढ़ गए हैं। देश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है।
उन्होंने कहा कि ईंट पर जीएसटी बढ़ाकर ईंट महंगी हो गई हैं। सरिया और सीमेंट की कीमत बढ़ाने से गरीब मकान नहीं बना पा रहे हैं। भाजपा सरकार जनविरोधी व किसान विरोधी है। सरकार की नीतियों से आम जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। किसानों की आय दुगनी करने का दावा जुमला साबित हुआ है। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि चुनाव के बाद सरकार आम जनता व किसानों को महंगाई की मार दे रही है।
कहा कि डीएपी खाद के दाम बढ़ाने की घोषणा करके किसानों को कमर तोड़ दी है। सरकार को केवल पूंजीपतियों को चिंता है। चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल मूल्य लगातार बढ़ रहा है। किसानों को आर्थिक संकट जूझना पड़ रहा है। भाजपा सरकार की मानसिकता आमजन व किसान विरोधी है। यहां सुरेश राणा, रामकुमार चैयरमैन, जितेंद्र मलिक, राजू तोमर सिरसली, जितेंद्र तोमर, ओमपाल उज्ज्वल, पप्पू पहलवान, चंद्रपाल, डॉ. इन्द्रपाल प्रधान मौजूद रहे।