फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rim-axle industry is suffering a loss of five crore every month

हर माह पांच करोड़ का नुकसान झेल रहा रिम-धुरा उद्योग

Tue, 23 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rim-axle industry is suffering a loss of five crore every month
फैक्ट्री में तैयार माल - फोटो : BARAUT
बड़ौत। नगर के प्रमुख रिम-धुरा उद्योग पर इस समय कोरोना संकट के बादल मंडरा रहे है। फैक्ट्रियों में करोड़ाें रुपयों का माल तैयार है, लेकिन कोरोना वायरस के असर के चलते नेपाल, बंगलादेश, श्रीलंका सहित अन्य देशों के अलावा अन्य राज्यों मेें सप्लाई नहीं हो पा रहा है। इससे हर माल करीब पांच करोड़ का नुकसान उद्यमी झेल रहे है। इन हालातों में उद्यमियों के माथे पर चिंता की लकीरें छाई है।
विज्ञापन

नगर में रिम-धुरा की करीब 110 फैक्ट्रियां है। देश में फैली कोरोना महामारी के चलते अधिकांश फैक्ट्रियों पर ताला लटक गया था और कामगार अपने घर लौट गए थे। 22 मई को प्रशासन से फैक्ट्रियों को चलाने की अनुमति मिल गई थी। मगर, कच्चे माल व कामगारों की भारी कमी के कारण दोबारा से उत्पादन शुरू करने में उद्योगपतियों को एड़ी चोटी तक दम लगाना पड़ा था। फिलहाल अनलॉक-वन में उद्योग पटरी पर आ तो गया है और कागमारों की कमी भी पूरी हो चुकी है, लेकिन अब फैक्ट्रियों में तैयार करोड़ों रुपये का माल बाहर सप्लाई नहीं हो पा रहा है। उद्यमियों की मानें तो यहां से माल गुजरात, महाराष्ट्र, उड़ीसा, यूपी, छत्तीसगढ़, बिहार के अलावा नेपाल, बंगलादेश, श्रीलंका और अन्य देशों में सप्लाई होता है। अब माल भी तैयार है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते सप्लाई नहीं हो पा रही है। इससे उद्यमी परेशान है।
विज्ञापन

हर माह पांच करोड़ का हो रहा नुकसान
बड़ौत। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिला कोआर्डिनेटर डॉ. योगेश जिंदल का कहना है कि एक दर्जन से अधिक उद्योगपतियों का माल नेपाल, बंगलादेश, श्रीलंका के अलावा अन्य कई देशों में सप्लाई होता है, लेकिन कोरोना संकट के चलते माल बाहर नहीं जा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed