{"_id":"5e629bc48ebc3eebac5f1986","slug":"riding-delhi-wearing-masks-in-trains-and-buses-baghpat-news-mrt4725373167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन और बसों में मास्क पहनकर दिल्ली की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन और बसों में मास्क पहनकर दिल्ली की सवारी
विज्ञापन
बागपत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर से शामली की ओर जा रहे ट्रेन में मास्क लगाए बैठे यात्री
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले से दिल्ली और नोएडा जाने वाले कोराना वायरस को लेकर सावधानी बरत रहे है। यह यात्री बसों और ट्रेनों में मास्क पहनकर सफर कर रहे हैं। इसके अलावा नगर में भी लोगों ने मास्क पहनकर या मुंह पर कपड़ा बांधकर घर से बाहर निकलना शुरू कर दिया है।
जिले से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा रोजाना नौकरी और व्यापार करने जाते हैं। इन शहरों में कोरोना वायरस का संक्रमण सामने आ चुका है, जिस कारण लोग सावधानी बरत हैं। लोगों को आशंका है कि कहीं उन्हें भी वायरस अपनी चपेट में न ले ले। इस कारण अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। ट्रेनों और बसों से जाने वाले लोग मास्क पहनकर सफर कर रहे है। बागपत रोड स्टेशन पर ट्रेन यात्री सतीश कुमार, सहदेव कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनने जा रहे हैं।
चिकित्सक कर रहे सावधानी बरतने की अपील
बड़ौत। रेलवे रोड स्थित मलिक मेमोरियल अस्पताल में शुक्रवार को कैंप लगाया गया। निदेशक डॉ. जितेंद्र मलिक ने अस्पताल में आने वाले अभिभावकों को कोरोना वायरस की जानकारी दी और सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन
नगरवासी भी बरत रहे सावधानी
बागपत/बड़ौत। नगर में भी अधिकतर लोग मास्क पहनकर घर से बाहर निकल रहे है। कोरोना वायरस के कारण अधिकांश लोग बिना मास्क से घर से निकलना पसंद नहीं कर रहे है। स्टोरों पर मास्क एवं सेनेटाइजर समाप्त हो चुके है। जिन लोगों को मास्क नहीं मिल पाए है, वे मुंह से कपड़ा या रुमाल बांधकर घर से बाहर निकल रहे है। उधर, बड़ौत में बिनौली रोड स्थित सैलून मालिक नवीन व सोनू ने बताया कि कोरोना वायरस से सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने भी मास्क लगाकर लोगों की कटिंग की।