{"_id":"613e451b8ebc3e8667574bce","slug":"reward-declared-for-those-who-fired-on-student-baghpat-news-mrt5558403101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में छात्र पर फायरिंग करने वालों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज में छात्र पर फायरिंग करने वालों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदपुर में सिपाही को गोली मारने के मामले में मुखबिरी के शक में दिया था वारदात को अंजाम
बंदपुर के रहने वाले हैं आरोपी, सिपाही को गोली मारने में शामिल मान रही पुलिस, तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपी ने सिपाही अरुण कुमार को गोली मारने के मामले में मुखबिरी के शक में कॉलेज में घुसकर छात्र पर फायरिंग करने वाले तीनों बदमाशों पर रविवार को 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी है।
सिपाही अरुण कुमार को बीती आठ सितंबर की रात पुलिस लाइन से खेकड़ा ड्यूटी पर जाते हुए बंदपुर मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी थी। इस बारे में खेकड़ा इंटर कॉलेज के छात्र ने पुलिस को जानकारी दी थी। इस पर बदमाशों ने नौ सितंबर को खेकड़ा के इंटर कॉलेज में घुसकर छात्र पर फायरिंग कर दी थी। छात्र ने सागर निवासी ग्राम बंदपुर व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस बल के साथ मिलकर ग्राम बंदपुर के जंगल में कई घंटे तक खाक छानी थी। ड्रोन से भी तलाश कराई थी। पुलिस का मानना है कि सिपाही को गोली भी छात्र पर फायरिंग करने वाले बदमाशों ने मारी है। खेकड़ा थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में सागर के अतिरिक्त विक्की उर्फ विक्रांत व निखिल निवासीगण बंदपुर का नाम सामने आया है। वहीं, एसपी नीरज कुमार जादौन ने तीनों पर 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया है।