बागपत: दर्दनाक हादसे में सेवानिवृत्त मिल कर्मी की मौत, दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, मचा कोहराम
Accident in Baghpat : एक दर्दनाक हादसे में सेवानिवृत्त मिल कर्मी की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर रमाला बस स्टैंड के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त मिल कर्मी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका पुलिस ने बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया।
रमाला गांव का रहने वाला सुरेश सिंह (66) सेवानिवृत्त मिल कर्मी था जो सेवानिवृत्त होने के बाद गांव में रहकर खेतीबाड़ी करता था। बताया कि मंगलवार शाम सुरेश सिंह गांव के ही विनोद की बाइक पर बैठकर सहकारी चीनी मिल रमाला में आया था। जहां से वह देर रात में ही वापस लौटने लगा।
बताया गया कि जैसे वे रमाला बस स्टैंड के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार सुरेश और विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों काे बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सेवानिवृत्त मिल कर्मी सुरेश को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: यूपी: थप्पड़ कांड के बाद मेरठ में शिक्षक पर बच्चे की चोटी काटने का आरोप, हिंदू संगठनों में रोष, पंचायत
इस मामले में थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ: बाइक में तमंचा रखते सीसीटीवी में कैद हुआ सिपाही, युवक को थाने में बैठाया, परिजनों का IG दफ्तर पर हंगामा