{"_id":"5f2d9b9c8ebc3e61e46e5369","slug":"results-declared-for-senior-and-junior-member-of-bar-association-baghpat-news-mrt495022384","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन के वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य पद के नतीजे घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन के वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य पद के नतीजे घोषित
विज्ञापन
- 13 प्रत्याशियों में छह विजेता, बार एसोसिएशन का चुनाव हुआ संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना दूसरे दिन भी हुई। जिसमें वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्य पदों के नतीजे घोषित किए गए।
एल्डर्स कमेटी के सदस्य नरेंद्र पाल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि वरिष्ठ सदस्य पद के सात प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से अजित सिंह तोमर (232), अंजना राजपूत (230) और चांदवीर सिंह राणा (187) सदस्य चुने गए। कनिष्ठ सदस्य पद के लिए कपिल पंवार (252), जितेंद्र कुमार जयंत (176) और विभोर गुप्ता (157) ने जीत दर्ज की है। कनिष्ठ सदस्य पद के लिए छह सदस्य चुनाव मैदान में खड़े हुए थे। चौधरी चरण सिंह सभागार में मतगणना हुई। अजय शंकर शर्मा, वीर सिंह श्योराण, कुणाल जैन, विनेश कुमार का सहयोग रहा। उधर, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए सोमेंद्र ढाका और महामंत्री रामपाल शर्मा ने अधिवक्ताओं का आभार जताया।