फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Respect of women is safe only in BJP: Nutan Sharma

महिलाओं का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित : नूतन शर्मा

Sun, 31 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Respect of women is safe only in BJP: Nutan Sharma
बड़ौत। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम किया गया। महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री नूतन शर्मा ने कहा कि महिलाओं ने आज हर क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़कर घर, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना शुरू किया है, यह भाजपा की ही देन है। महिलाओं का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है। मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए सभी महिलाओं को एकजुट होकर पूरे प्रदेश में कमल खिलाने पर भी चर्चा हुई। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नेहा राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से विशेष रूप से महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लता सिसौदिया और संचालन मोर्चा की जिला महामंत्री बोबील चौधरी ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष तनू तोमर, काजल चौधरी, मितलेश राजपूत, वंदना गुप्ता, सविता गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed