{"_id":"655dec8e9ac9f6424a094b81","slug":"reservation-system-becomes-a-mess-baghpat-news-c-31-1-smrt1003-4154-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आरक्षण व्यवस्था बनी जी का जंजाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आरक्षण व्यवस्था बनी जी का जंजाल
विज्ञापन
-लिंक न आने के चलते यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही
फोटो संख्या 5
बड़ौत। नगर के रेलवे स्टेशन पर आरक्षण व्यवस्था यात्रियों के लिए जी का जंजाल बन गई है। बुधवार को भी लिंक न आने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं यात्रियों ने समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाई।
रेलवे प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। नगर के रेलवे स्टेशन पर आरक्षण खिड़की से इंटरनेट लिंक नहीं होने के चलते यात्री घंटों लाइन में लग रहे हैं। सुबह से लाइन में खड़े हो जाते हैं, लेकिन आरक्षण नहीं हो रहा है। बुधवार को भी लिंक न आने पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। आरोप है कि इस संबंध में कई बार विभागीय अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने समस्या का स्थायी समाधान कराए जाने की मांग की। उधर, स्टेशन मास्टर विपिन शर्मा ने बताया कि कभी-कभार गाजियाबाद से लिंक न आने की वजह से दिक्कतें हो जाती हैं, उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
ये बोले यात्री-- -
पिछले कई दिन से आरक्षण कराने को लेकर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आरक्षण नहीं हो पा रहा है।- अमित
सुबह से लाइन में खड़ा हुआ था, बीच में लिंक आया, लेकिन इस दौरान कई अन्य लोगों का आरक्षण करा दिया गया। उन्होंने समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।- सुमित

ये बोले यात्री