फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Reservation of wards can be issued with municipality and panchayat president

नगर पालिका व पंचायत के अध्यक्ष के साथ जारी हो सकते है वार्डों के आरक्षण

Tue, 15 Nov 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Reservation of wards can be issued with municipality and panchayat president
बागपत। नगर पालिका व पंचायतों में अध्यक्ष के साथ ही वार्डों का आरक्षण जारी हो सकता है। महिला आरक्षण के लिए नियम बदलने से दोबारा वार्डों का आरक्षण होना था और शासन से अभी तक आरक्षण की सूची जारी नहीं की गई है। जिसमें देरी होने से माना जा रहा है कि दोनों आरक्षण एक साथ जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए ही वार्डों के आरक्षण का कार्य एक से चार नवंबर तक किया गया था। खेकड़ा नगर पालिका के अतिरिक्त अग्रवाल मंडी टटीरी, छपरौली, अमीनगर सराय, दोघट, टीकरी में पुराने रैपिड सर्वे के आधार पर वार्डों का आरक्षण तय किया गया था। बागपत व बड़ौत नगर पालिका के साथ रटौल नगर पंचायत में नए रैपिड सर्वे के आधार पर आरक्षण तय किए गए थे।
विज्ञापन

रटौल नई नगर पंचायत बनी है और बागपत व बड़ौत का सीमा विस्तार किया गया है। इन सभी जगह के वार्डों का आरक्षण तय करके शासन को रिपोर्ट भेज दी गई थी। हालांकि शासन से महिला आरक्षण के लिए नियमों में कुछ बदलाव किया गया। जिससे वार्डों के आरक्षण में कुछ बदलाव किया जाएगा। यह बदलाव शासन स्तर से होगा और वहां से वार्डों के आरक्षण की नई सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से इंतजार किया जा रहा है और सूची अभी तक जारी नहीं की गई है। जिससे यह कहा जा रहा है कि अध्यक्ष के पदों के आरक्षण के साथ ही वार्डों का आरक्षण जारी किए जाने की उम्मीद है। इसलिए वार्डों के आरक्षण की सूची जारी नहीं हो रही है। डीएम राजकमल यादव का कहना है कि अभी नए नियमों के आधार पर वार्डों के आरक्षण की सूची जारी नहीं की गई है और ऐसा हो सकता है कि अध्यक्ष के आरक्षण के साथ ही उसे जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed