फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Researchers collected scattered evidence at Kurdi mound

Baghpat News: कुर्डी टीले पर शोधार्थियों ने बिखरे साक्ष्यों को एकत्र किया

Wed, 22 Jan 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 22 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Researchers collected scattered evidence at Kurdi mound
बागपत, बड़ौत। भारतीय विरासत संस्थान की टीम ने कुर्डी टीले पर मंगलवार को उत्खनन किया। शोधार्थियों ने सबसे पहले टीले का भ्रमण कर ऊपरी सतह पर बिखरे पड़े महत्वपूर्ण साक्ष्यों को एकत्रित किया। वहां पर 12 ट्रेंच लगाकर खोदाई का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

भारतीय विरासत संस्थान के महानिदेशक डॉ. बुद्ध रश्मि मणि के निर्देशन में सोमवार को उत्खनन कार्य का शुभारंभ किया गया था। पुरातत्वविदों के अलावा टीम में 14 शोधार्थी भी शामिल हैं, जो एमए के छात्र हैं। ये सभी अलग-अलग तरह से खोदाई करने के विशेषज्ञ हैं, जिससे पुरावशेष खंडित नहीं हो सकें। मंगलवार को टीम के सभी सदस्यों ने तीन स्थानों पर बनाए गए ट्रेंच पर कार्य शुरू कर दिया। शोधार्थियों ने टीले का भ्रमण कर ऊपरी सतह पर बिखरे पड़े साक्ष्यों को एकत्रित किया। इन साक्ष्यों के आधार पर भारतीय विरासत संस्थान के महानिदेशक ने टीले को करीब चार हजार साल पुराना बताकर इतिहास की दृष्टि से खास बताया है।
विज्ञापन

टीम को उम्मीद है कि टीले के गर्भ से अहम पुरावशेष प्राप्त होंगे। उधर, तिलवाड़ा के आला टीले पर भी मंगलवार को उत्खनन का कार्य जारी रहा। यहां से भी अहम पुरावशेष जमीन से सुरक्षित बाहर नहीं आ सके हैं, जिनको निकालने के लिए छोटे औजारों से उत्खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed