फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Rescue operations run on second day in Yamuna

यमुना में दूसरे दिन भी चला रेस्क्यू ऑप्रेशन

Sat, 16 Sep 2017 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 16 Sep 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rescue operations run on second day in Yamuna
काठा गांव में नाव हादसे के बाद यमुना में शवों की तलाश करते पीएसी के जवान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नाव डूबने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद से यमुना में रेस्क्यू ऑपे्रशन चला। एनडीआरएफ को शुक्रवार शाम तक यमुना में कोई डूबा हुआ नहीं मिला।  काठा में  नाव हादसे के बाद यमुना में डूबे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरफ बुलाई गई थी।
विज्ञापन


टीम ने यमुना में बृहस्पतिवार को सर्च अभियान चलाया। लेकिन टीम को यमुना में कोई डूबा हुआ नहीं मिला।  शुक्रवार सुबह से एनडीआरएफ ने यमुना में तलाश शुरू कर दी थी। शाम तक सर्च अभियान चला।
विज्ञापन


कोई भी यमुना में डूबा हुआ नहीं मिला। प्रशासनिक अफसर पहले ही कह चुके है कि इस हादसे में और कोई नहीं डूबा हुआ है। दिनभर यहां अभियान चलाया गया, लेकिन न कोई लाश मिली और न ही कोई डूबा हुआ व्यक्ति मिला।  
विज्ञापन
विज्ञापन



घाव दिखाते हुए बिलख पड़े 
काठा में  नाव हादसा होने के बाद इंसाफ के लिए हाईवे पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस ने बल का प्रयोग कर दिया। इसमें मृतक के परिवार को भी लाठी खानी पड़ी। इसको लेकर ग्रामीणों और राज नेताओं में काफी रोष है।  

की यमुना में डूबने से मौत हुई थी। वे इंसाफ के लिए हाईवे पर बैठे हुए थे। तभी पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। मीरा ने बताया कि उसके पति श्रीभगवान की कई साल पूर्व मौत हो गई थी। वह बेटी मोनी के साथ मजदूरी करके गुजर करती थी। 


एक बेटा विनय दिव्यांग है और कमल की दिमागी हालत ठीक नहीं है। मोनी की मौत से परिवार पूरी तरह से टूट गया है। पुलिस ने उन पर लाठी बरसाई। इसी तरह प्रवीन, रविंद्र और इस्वती भी पुलिस की लाठियों से हुए घावों को दिखाते हुए बिलख पड़े। उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed