फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Reprimand the officers, definitely listen to the problems of the public

अफसरों को फटकार, जनता की समस्याएं जरूर सुनें

Thu, 15 Sep 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Reprimand the officers, definitely listen to the problems of the public
बागपत कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते राज्यमंत्री बृजेश सिहं - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कलक्ट्रेट के सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कई अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जनता की समस्या सुनकर निस्तारण करें। कहा कि यहां बिजली समेत कई विभाग के अधिकारियों की जनता से अच्छा व्यवहार नहीं करने की शिकायत मिल रही हैं। इस तरह की शिकायत दोबारा मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार सुबह सबसे पहले भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कई विभाग के अधिकारियों का व्यवहार सही नहीं है और वह समस्याएं तक नहीं सुनते हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में पहुंचे मंत्री ने सबसे पहले यही मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें विद्युत निगम के अधिकारियों की मिल रही हैं। वह नहीं सुधरे तो उनकी पूरी रिपोर्ट शासन को देकर कार्रवाई कराई जाएगी। इसके अलावा भी मंत्री से हिदायत देते हुए कहा कि अगर किसी विभाग के अधिकारी की जनता के साथ अभद्रता करने या सही व्यवहार नहीं करने की शिकायत मिलती है, तो उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हर लाभार्थी को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने गोवंश संरक्षण, खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना, हर घर जल योजना, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, विद्युत निगम, ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की।
----
निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच करें
मंत्री ने जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांचने के लिए निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आयुष्मान गोल्डन कार्ड से जुड़े अस्पतालों की रेंडम चेकिंग की जाए। साथ ही पात्रों को पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड से राशन वितरण करने और कन्या सुमंगला का लाभ देने के निर्देश दिए।
एक अधिकारी को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लगाई फटकार
मंत्री से शिकायत करते हुए भाजपा कार्यकर्ता ने बड़ौत के एक अधिकारी पर अभद्रता करने व समस्या का समाधान न करने का आरोप लगाया। जिस पर मंत्री ने अधिकारी को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुलाकर खूब फटकार लगाई।
संगठन के सभी कार्यक्रम मिलकर बनाए
भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक में मंत्री बृजेश सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आगामी जितने भी संगठन के कार्यक्रम है। उन सभी को एकजुटता के साथ मिलकर बनाना है और हर किसी के पास तक सरकार की उपलब्धियों की जानकारी को पहुंचाना है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री साहब सिंह, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, सतेंद्र तुगाना, कृष्णपाल चेयरमैन, सरिता चौधरी, राकेश जैन, विनोद वाल्मीकि, सुधीर ठाकुर, पवन शर्मा, संजय उपाध्याय, अजय शर्मा मौजूद रहे।
जिवाना गुलियान में मंत्री ने सुनीं समस्याएं
बिनौली। मंत्री बृजेश सिंह ने जिवाना गुलियान के प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, आरोग्य हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, गोशाला का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।

ग्रामीण पंडित जनार्दन ने कन्या कालेज बनवाने की मांग की। वहीं मंत्री ने कालेज की मेधावी छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कारगिल शहीद जितेंद्र तोमर की माता ब्रह्मकौर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके चरण स्पर्श भी किए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने भयमुक्त राज दिया तो विकास भी खूब कराए जा रहे हैं। गांव की ओर से ग्राम प्रधान विपिन सोलंकी ने राज्य मंत्री को पगड़ी पहनाकर व शॉल ओढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed