फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report of an attempt to rape a married woman

पति समेत चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

Fri, 05 Mar 2021 10:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Report of an attempt to rape a married woman
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक अपने भाई समेत चार लोगों के साथ ससुराल पहुंचा तथा पत्नी से मारपीट की। इस दौरान उससे दुष्कर्म का प्रयास भी किया। विफल होने पर आरोपी उसकी चार साल की बच्ची को छीनकर भाग निकले। पीड़ित परिवार न्याय के लिए कोतवाली पहुंचा तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित सीओ कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके बाद चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि पति के विवाद के चलते वह चार साल की बेटी के साथ मायके में रह रही है। वह बीती चार मार्च को बेटी के साथ घर पर थी। इसी दौरान उसका पति, देवर व दो अन्य लोग घर में घुस गए और हमला करके उसके कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने जमकर मारपीट की तथा उसकी बेटी को छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित नेे बताया कि आरोपियों ने बीती 12 दिसंबर को भी उससे मारपीट कर दी थी। सीओ आलोक कुमार ने कोतवाल को पीड़ित की तहरीर पर जांच करके मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद पीड़ित के पति, देवर व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध कोतवाल ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed