फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report filed against three attackers

तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 07 Sep 2021 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Report filed against three attackers
उधार दिए छह लाख रुपये मांगने पर युवक आकाश को चाकू मार कर दिया था घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नेहरू रोड़ कश्यप गली में उधार में दिए गए छह लाख रुपये मांगने पर युवक को चाकू मारकर घायल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ितों ने हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की है।

नेहरू रोड कश्यप गली निवासी आकाश पुत्र राकेश ने एक युवक को कुछ दिन पहले छह लाख रुपये उधार दिए थे। समय पूरा होने पर कई बार मांगने पर भी रुपये नहीं लौटाए। इस पर आकाश ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की थी। उधर, पुलिस को शिकायत करने से नाराज युवक व उसके साथियों ने तीन दिन पूर्व घर में घुसकर आकाश को चाकू मारकर घायल कर दिया था। बीच बचाव को आई आकाश की मां सुनीता भी घायल हो गई थी। कोतवाल रवि रत्न सिंह ने बताया कि घायल आकाश की तहरीर पर मंगलवार को गौतम, अमित व सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उधर, लोकेश कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी दयानंद नगर शामली ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed