{"_id":"5f610a5a8ebc3e45296af3c6","slug":"report-filed-against-six-people-in-firing-baghpat-news-mrt5014662114","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पाबला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई फायरिंग और घर में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पाबला बेगमाबाद गांव निवासी अनूप सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 13 सितंबर की रात पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने उसके भाई हरेंद्र, माता बेदवती पर हमला कर घायल कर दिया। फायरिंग और घर में तोड़फोड़ भी की। कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि तहरीर के अधार पर पिंटू, नवीन, नवदीप, सचिन, रोहित, श्रवण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तहसील दिवस में की रास्ते खुलवाने की शिकायत
बागपत। सरूरपुर गांव निवासी प्रीति ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि पड़ोस के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर नाली के रास्ते को जबरदस्ती बंद कर दिया है। इससे बरसात का पानी घर में भर जाता है। पीड़ित महिला ने नाली का रास्ता खोलना का प्रयास किया तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है। एसडीएम अनुभव कुमार ने तहसीलदार को जांच के आदेश दिए है।