फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Report filed against doctor after 19 days

19 दिन बाद चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 10 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Report filed against doctor after 19 days
बागपत। खेकड़ा की न्यू तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी की मौत के मामले में पुलिस ने 19 दिन बाद चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुबारिकपुर गांव के रहने वाले अंकुर त्यागी पुत्र नरेंद्र त्यागी ने कोतवाली पर दी शिकायत में बताया कि 22 जून को उसके पिता बागपत के सिंह ऑर्थो क्लीनिक पर ऑपरेशन के बाद प्लेट निकलवाने गए थे। आरोप लगाया कि क्लीनिक पर गलत इंजेक्शन लगाने से उसके पिता नरेंद्र त्यागी की मौत हो गई। जिसमें मुकदमा दर्ज नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने एसपी से लेकर अन्य अधिकारियों तक शिकायत की।
विज्ञापन

इसके अलावा खेकड़ा तहसील बार के वकीलों ने हड़ताल भी रखी थी। इस मामले में कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह का कहना है कि पूर्व न्यू तहसील बार अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी की मौत के मामले में चिकित्सक जीके सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed