फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Repair the embankment before the rains, negligence will not be tolerated

Baghpat News: बरसात से पहले तटबंध ठीक करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

Wed, 26 Jun 2024 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Repair the embankment before the rains, negligence will not be tolerated
फोटो 9
विज्ञापन

-डीएम ने अलीपुर तटबंध पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को अलीपुर तटबंध पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को बरसात से पहले निर्माण पूर्ण कराने और कमियां दूर कराने के निर्देश दिए।

सुभानपुर यमुना खादर में अलीपुर तटबंध पर 3 करोड़ 59 लाख रुपये की परियोजना से काम कराया जा रहा है। इसमें साढ़े आठ किलोमीटर लंबी सड़क का मरम्मत कार्य चल रहा है। मंगलवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सड़क की मरम्मत की गुणवत्ता देखी। इसके अलावा तटबंध की मजबूती से लेकर अन्य कार्यों को देखा। डीएम ने कहा कि पिछले साल तटबंध टूटने से काफी नुकसान उठाना पड़ा था। अब तटबंध की मजबूती में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सिंचाई विभाग के अधीशासी अभियंता को तटबंध की दोबारा जांच कराने और कमियों को दूर कराने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही उजागर होने पर कार्रवाई की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed