फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Repair not done for four years, road pits transformed

चार साल से नहीं हुई मरम्मत, सड़क गड्ढों में तबदील

Sun, 11 Oct 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Repair not done for four years, road pits transformed
भेड़ापुर से विनयपुर और ढिकौली-बंथला मार्ग की हालत खस्ताहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर। भेड़ापुर से विनयपुर ग्रामीण मार्ग की लंबाई एक किलोमीटर से भी कम है। मार्ग की चार साल से मरम्मत नहीं हुई है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। मार्ग की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है, जिससे लोगों का मार्ग से गुजरना दूभर है। कुछ ऐसी ही स्थिति ढिकौली-बंथला मार्ग से विनयपुर मार्ग की है। मार्ग पर सड़क कम और गड्ढे अधिक है। गांव के लोगों का कहना है कि गन्ना ढुलाई में सबसे अधिक परेशानी होगी।

-----------------
विनयपुर के अजीत बैंसला का कहना है कि गांव से भैड़ापुर तक का रास्ता जर्जर हो चुका है। लोगों का मार्ग से निकला दूभर है।
विनयपुर के अनिल कुमार का कहना है कि गन्ने की फसल का सीजन शुरू हो गया है। रास्ते में गड्ढे ज्यादा होने के कारण गन्ने की ढुलाई में परेशानी आएगी।
बेदीराम का कहना है कि गांव से विनयपुर का एक किलोमीटर का सफर मुश्किलों भरा है। सड़क के बड़े-बड़े गड्ढे हादसों का कारण बन रहे है।
कृपाल सिंह का कहना है कि चार साल पूर्व मार्ग का लोकार्पण किया गया था। इसके बाद मरम्मत न होने के कारण मार्ग जर्जर हो गया है। खस्ताहाल मार्ग लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed