फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Remains of cows found in Chaubali's forest

चौबली के जंगल में मिले गोवंश के अवशेष

Wed, 09 Mar 2022 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Remains of cows found in Chaubali's forest
छपरौली। चौबली गांव के जंगल में कोताना सड़क मार्ग स्थित एक खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर से ग्रामीणों में रोष है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

किसान गजेंद्र सिंह को बुधवार को उनके खेत में खून और गोवंश के अवशेष मिले। किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। है। सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों ने 15 दिन में गोवंश कटान की दूसरी घटना पर विरोध जताया। युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन, जिला मंत्री सुनील पहलवान, जिला महामंत्री जयकुमार, युवा जिला मंत्री पवन व अमन शर्मा ने गोकशी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मिले कुछ अवशेष को जमीन में दबाया। साथ ही लोगों को दो दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बारात में फायरिंग के आरोपी को जेल भेजा
चांदीनगर। भागौट गांव में शुक्रवार को चढ़त के दौरान एक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर बरातियों के साथ गाली गलौज और मारपीट की थी। फायरिंग करने का भी आरोप है। इस मामले में पीड़ित देवेंद्र ने ललित मावी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि फायरिंग करने के मामले में आरोपी ललित को जेल भेज दिया है। उसके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देने का आरोप
दोघट। सोनू पुत्र नकली कश्यप निवासी तमेलागढ़ी ने बताया कि वह अपने घर के सामने खड़ा था। इसी दौरान चार युवक लाठी डंडे लेकर आए और गाली-गलौज कर उसके व परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए सीएचसी बिनौली भेजा है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed