{"_id":"5ede7bf08ebc3e906f64bcd0","slug":"relegion-baghpat-news-mrt4855042154","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में गूंजे घंटे घड़ियाल और मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में गूंजे घंटे घड़ियाल और मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों में गूंजे घंटे घड़ियाल और मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज
बागपत। छूट के बाद एहतियात के साथ जिले के धार्मिक स्थलों में सोमवार को पूजा अर्चना शुरू हो गई। पहले दिन श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। एहतियात बरती गई। मस्जिदों में भी नमाजी पहुंचे और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नमाज पढ़ी। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया।
सोमवार से धार्मिक स्थल आमजन के लिए खोल दिए गए। सुबह से ही श्रद्धालुओं के आवागमन का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिरों की साफ-सफाई का कार्य कराया गया। नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर, जानकीदास मंदिर, पक्का घाट मंदिर, बागेश्वर महादेव मंदिर, शिव मंदिर मेरठ रोड पर सफाई अभियान चलाया गया। मंदिर पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं के हाथों को सैनिटाइज कराकर ही प्रवेश दिया गया। एक बार में केवल पांच श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया।
पुराना कस्बे की मस्जिद में नमाज के लिए लोग पहुंचे। मस्जिद के बाहर ही एहतियात के तौर पर सैनिटाइजर रखे गए थे। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बागपत, बड़ौत, बावली के अलावा पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण किया। श्रद्धालुओं से बातचीत की। सोशल डिस्टेंस अपनाने के लिए कहा। पुजारियों से कहा कि लोगों को समझाएं और खुद भी नियमों का जरूर पालन करें।
विज्ञापन
कंटेनमेंट जोन में कपाट बंद
कंटेनमेंट जोन में आने वाले धार्मिक स्थलों के कपाट बंद रहे। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि ऐसे क्षेत्रों के धार्मिक स्थल खोले जाने की अभी छूट नहीं रहेगी।
ये बनाए गए नियम
- मूर्तियों, पवित्र ग्रंथों को धार्मिक स्थल में छूने की छूट नहीं मिलेगी।
- धार्मिक स्थलों में एक साथ सिर्फ पांच लोगों को प्रवेश मिलेगा।
- अगर किसी में कोरोना के लक्षण हैं तो उसे धार्मिक स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
- बिना मास्क लगाए किसी भी व्यक्ति को धार्मिक स्थल में एंट्री नहीं मिलेगी।
- माइक के जरिये लोगों को कोविड 19 और बचाव की जानकारी दी जाएगी।
- एयर कंडीशनर की स्थिति में तापमान 30 डिग्री तक होना चाहिए।
रेस्टोरेंट और होटल खुले, लेकिन ग्राहक नहीं आए
पहले दिन होटल और रेस्टोरेंट खोले गए, लेकिन ग्राहकों की संख्या न के बराबर रही। अधिकतर रेस्टोरेंट पर लेबर का टोटा रहा। सीसीटीवी अनिवार्य कर दिया गया है। होम डिलीवरी से पहले कर्मचारी की थर्मल स्कैनिंग का नियम बनाया गया है। रेस्टोरेंट संचालक श्याम का कहना है कि लेबर की कमी के कारण परेशानी हुई। लेबर घर गई हुई है, ऐसे में होम डिलीवरी की व्यवस्था नहीं हो सकी।