रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना लेने से इंकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार की सुबह काफी संख्या में किसान गन्ने से भरी भैंसा-बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मलकपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र एच पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद तौल लिपिक मनोज ने उनका गन्ना इसलिए लेने से मना कर दिया कि यह 92423 रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना है। इससे किसान आक्रोशित हो उठे और उन्होंने हंगामा करते हुए तौल लिपिक को बंधक बना लिया। किसानों का कहना है कि गन्ना बुवाई के समय मिल प्रशासन के आह्वान पर किसानों ने इस प्रजाति के गन्ने की बुवाई की थी, मिल प्रशासन भी इस प्रजाति के गन्ने की बुवाई करने पर अच्छा दाम देने की बात कर रहे थे, लेकिन अब इस प्रजाति के गन्ने को लेने से इंकार कर रहे हैं। किसानों ने आंदोलन का चेतावनी देते हुए लौट गए। प्रदर्शन करने वालों मेें रवींद्र हट्टी, दिलावर, पीतम, सत्यवीर, बिट्टू, हरविंद्र, पुष्पेंद्र, पप्पू, सुधीर, रूपेश, उमेश, कंवरपाल, कपिल, अनिल, सुभाष शामिल रहे।
उधर किरठल, रमाला आदि गांव के किसानों ने रमाला चीनी मिल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में पुष्पेन्द्र चौहान, दीपक, गजेन्द्र, इकबाल, सुरेन्द्र, धर्मवीर, राजवीर, महक सिंह, बिटटू, अमरपाल शामिल रहे। वहीं धनौरा सिल्वर नगर गांव के किसानों ने भी मलकपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केन्द्रों पर तैनात तौल लिपिकों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और इसकी शिकायत डीएम से करने की बात कही। प्रदर्शन करने वालों में सतेंद्र राणा, कृष्णपाल, योगेश, सुंदर, हरेंद्र, ब्रजमोहन, अनुज, सुभाष, नरेंद्र, देवेंद्र शामिल रहे।