{"_id":"62658706f6870744a0407d54","slug":"reiterates-resolve-to-reduce-road-accidents-baghpat-news-mrt5857879130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में कमी लाने का संकल्प दोहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में कमी लाने का संकल्प दोहराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर लगाकर बस चालकों की आंखों की जांच कराईं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत रविवार को स्कूल प्रबंधक, स्कूल बस चालक, टेंपो, टैक्सी, बस यूनियन के सदस्यों के साथ एआरटीओ सुभाष राजपूत ने सड़क हादसों में कमी लाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने ओवर स्पीड वाहन चलाने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी। विभाग की ओर से कैंप लगाकर चालकों की आंखों का परीक्षण कराया गया।
उन्होंने कहा कि सडक़ सुरक्षा के नियमों का पालन करने से हादसों में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने स्कूलों के प्रबंधक व चालकों को बसों में प्राथमिक चिकित्सा पेटी, अग्निशमन यंत्र, गति नियंत्रक यंत्र, सीट बेल्ट, खिड़कियों पर सुरक्षा पाइप, ड्राइवर का चरित्र सत्यापन के निर्देश दिए। सप्ताह के अंतिम दिन परिवहन विभाग की ओर से चालकों के नेत्र परीक्षण के लिए शिविर लगाया गया। इसमें नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार ने चालकों के नेत्रों का परीक्षण कर सुझाव और दवा दी। इसके अतिरिक्त अभियान चलाकर 40 वाहनों पर रेट्रोरिफ्लेक्टिव टेप लगाई तथा 12 वाहनों का टेप न लगवाने और सात वाहनों का ओवरलोडिंग के चलते चालान किया गया।