फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Received 15 lakhs for blankets, not a single one has been distributed yet

कंबल के लिए 15 लाख मिले, अभी तक एक भी नहीं बंटा

Sun, 26 Dec 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Received 15 lakhs for blankets, not a single one has been distributed yet
बागपत चमरावल रोड पर बाइक की लाइट जलाकर जाते हुए - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सर्दी का सितम जारी है। लोग ठंड से ठिठुर रहे है। इसके बाद भी अधिकारी गंभीर नहीं है। हालात ऐसे है कि कंबल बांटने के लिए शासन से 15 लाख रुपये का बजट मिल चुका है। मगर, अभी तक एक भी कंबल नहीं बांटा गया है। इसी तरह अलाव के लिए डेढ़ लाख रुपये मिले है। मगर, किसी जगह अलाव तक नहीं जलवाया जा रहा है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले तक तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन कई दिन से धूप निकलने के बाद लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली थी। रविवार को मौसम दोबारा से बदल गया। पूरे दिन सूरज दिखाई नहीं दिया। इससे तापमान दोबारा नीचे पहुंचने लगा है। रविवार को अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर धूप नहीं निकलने से लोगों को सर्दी का ज्यादा अहसास हुआ। सुबह को कोहरा छाया रहने से लोग घरों से बाहर नहीं निकले। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, लोगों को ठंड से बचाने के लिए शासन से 15 लाख रुपये का बजट दिया है ताकि तीनों तहसीलों में पांच-पांच लाख रुपये के कंबल बांटे जा सके। इसके अलावा सड़कों व चौराहों पर सर्दी से बचाव के लिए अलावा जलाने की व्यवस्था करने को डेढ़ लाख रुपये का बजट मिला है। इनमें भी तहसीलों के अनुसार पचास-पचास हजार रुपये का अलावा जलाने की व्यवस्था है। मगर, अब तक न तो कंबल बंटे और न ही अलाव जले। अब अफसरों की ओर से कंबल जल्द बांटने शुरू करने की बात कही जा रही है, वहीं अलाव जलाने के सवाल पर चुप्पी साधे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंबल मंगवा दिए गए है और उनकी सूची भी तैयार हो चुकी है, जिनको कंबल दिए जाने है। अब केवल कंबल वितरण होना है, जिसे जल्दी कराया जाएगा। अलाव के लिए भी निर्देश दिए गए है कि चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराई जाएं। - अमित कुमार, एडीएम

बागपत-कोर्ट रोड पर कोहरे के बीच  जाते लोग

बागपत-कोर्ट रोड पर कोहरे के बीच जाते लोग- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed