{"_id":"60fc5bdb8ebc3e58300b23a3","slug":"ration-vendors-demonstrated-baraut-news-mrt5487400146","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम को संबोधित ज्ञापन जिला आपूर्ति अधिकारी को साैंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लंबित मांगों के निस्तारण के लिए राशन विक्रेताओं ने तहसील में प्रदर्शन किया। अधिकारियों के न मिलने पर बाद में सभी ने बागपत पहुंचकर डीएम को संबोधित ज्ञापन जिला आपूर्ति अधिकारी को सौंपा।
राशन विक्रेता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सुधीर दांगी के नेतृत्व में जनपद भर के राशन डीलर तहसील में एकत्रित हुए और समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। बताया कि जून व जुलाई 2021 में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही निशुल्क प्रधानमंत्री अन्न योजना की बकाया धनराशि वापस दुकानदारों के खातों में ना जाने के कारण आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नवनिर्वाचित प्रधान सोची समझी राजनीति के तहत कोटेदारों की शिकायत कर रहे है। इसमें कोटेदारों का पक्ष सुने बिना एकतरफा कार्रवाई की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनवरी 2016 से जनवरी 2017 तक राशन के भाड़े का भुगतान नहीं किया गया है। चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो राशन डीलर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू करेंगे। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप पंवार, पप्पू, सुरेशपाल, महीपाल सिंह गुर्जर, जयकिशन, अनुज शर्मा, जगपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।