{"_id":"6148cda68ebc3eb6e52249bd","slug":"rath-yatra-of-shri-ajitnath-bhagwan-taken-out-with-pomp-baraut-news-mrt557127964","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई श्री अजित नाथ भगवान की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई श्री अजित नाथ भगवान की रथयात्रा
विज्ञापन
बड़ौत में भगवान अजीतनाथ की रथयात्रा निकालते जैन श्रद्घालु।
- फोटो : BARAUT
श्री 1008 अजित नाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को भगवान अजितनाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। विभिन्न झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी थी।
रथयात्रा दोपहर 12 बजे श्री अजितनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर भगवान महावीर मार्ग से होती हुई दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज ए फील्ड में पहुंची। रथयात्रा में खवासी का सौभाग्य राजकुमार अजय जैन, सारथी का सौभाग्य जयपाल महेश जैन, कुबेर का सौभाग्य वीरेंद्र जैन पिंटी और राजेश जैन भारती को प्राप्त हुआ। चंवर ढुलाने का सौभाग्य मांगेराम, दिनेश जैन और पंकज जैन को प्राप्त हुआ। रथयात्रा का दीप प्रज्ज्वलन विशाल जैन और प्रथम आरती हंस कुमार जैन ने की। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष राजकुमार जैन ने किया। रथयात्रा के दिगंबर जैन कॉलेज पहुंचने के बाद महावीर हॉल में अजित नाथ भगवान की प्रतिमा का गर्म प्रासुक जल से अभिषेक हुआ। अभिषेक के पश्चात यात्रा का अजितनाथ मंदिर पर पहुंचकर समापन हुआ। जैन मिलन नगर, भारत विकास परिषद, विमर्श जागृति मंच आदि की और से प्रसाद वितरण किया गया। रथयात्रा के दौरान डीएम राजकमल यादव, एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र, केपी मालिक, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, अमित राणा चेयरमैन, विनोद जैन, दीपक जैन, प्रमोद जैन, राकेश जैन, अशोक जैन, डॉक्टर श्रेयांश जैन, धनेंद्र कुमार जैन, राकेश जैन आदि शामिल रहे। रथयात्रा संयोजक मुकेश जैन, मनोज जैन, संजय जैन, अंकुर जैन, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन, मंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, मीडिया प्रभारी वरदान जैन, महेंद्र जैन, मदन लाल जैन, अरिदमन जैन, सतीश जैन, राकेश जैन, सुनील जैन, शशि जैन, राजेश जैन, अशोक जैन, शुभम जैन, हंस कुमार जैन, प्रवीण जैन, मुकेश जैन बजाज, वकील चंद जैन, संजय जैन उपस्थित रहे।