{"_id":"624c8307e4bcbb78b306ce48","slug":"rape-of-a-woman-on-the-pretext-of-marriage-baghpat-news-mrt583223799","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दिल्ली के होटल में महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दिल्ली के होटल में महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बिहार की एक महिला की शादी बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक नितिन ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोप है कि नितिन उसे शादी का झांसा देकर 27 मार्च की सुबह करीब तीन बजे अपने साथ दिल्ली लेकर गया। उससे कहा था कि वह उसे एक लाख रुपये देगा तथा अन्य जरूरतें पूरी करेगा। आरोप है कि युवक ने दिल्ली में एक होटल में उससे दुष्कर्म किया। फिर उसके पर्स से 15 हजार रुपये निकालकर तथा उसे वहीं छोडक़र भाग गया। वह किसी तरह घर पहुंची तथा परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद कोतवाली में शिकायत की गई। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले में नितिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
मकान कब्जाने की खातिर धमकी देने का आरोप
बागपत। शबगा गांव के कमरूद्दीन, हनीफ व राशि ने एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि गांव में उनका एक मकान है। आरोप है कि गांव के कुछ लोग मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। वहीं, मकान का ताला तोडक़र सामान चोरी कर लिया। इसका विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में एसपी से कार्रवाई की मांग की गई। संवाद