{"_id":"5ffc9f5b8ebc3e333f77060e","slug":"ramla-police-station-remains-dark-at-night-due-to-electricity-from-the-village-baghpat-news-mrt519994619","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की बिजली होने से रमाला थाने में रात में रहता है अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की बिजली होने से रमाला थाने में रात में रहता है अंधेरा
विज्ञापन
बिजली न होने से रात के समय बंद हो जाते हैं थाने के कंप्यूटर भी
कुछ पुलिस कर्मियों ने समस्या के चलते बच्चों को दूसरी जगह किया शिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। रमाला थाने की बिजली आपूर्ति को खेतों की लाइन से जोड़ा गया है, इस कारण थाने में रात में सप्लाई बाधित रहती है। रात में बिजली नहीं होने के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर स्थित रमाला थाने में रात के समय अंधकार छाया रहता है। थाने में पुलिसकर्मियों के दर्जनों परिवार थाना परिसर में ही रहते हैं। थाने में फरियादी भी रात के समय अगर आते हैं तो समस्या का सामना करना पड़ता है।
विद्युत निगम ने थाने की लाइट खेतों की लाइन से जोड़ दी गई। इस कारण थाने में रात के समय बिजली आपूर्ति नियमित नहीं है। पुलिस कर्मियों का कहना है कि बिजली न होने से रात के समय कंप्यूटर भी बंद हो जाते हैं। इससे कार्यालय का कार्य भी बाधित हो रहा है। समस्या के समाधान के लिए पुलिसकर्मियों ने कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
कई पुलिसकर्मियों ने बताया कि रात के समय थाने में बिजली नहीं आने से उनके बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। थाने में लाइट नहीं होने के कारण कुछ पुलिसकर्मियों ने तो अपने बच्चों को ही दूसरी जगह शिप्ट कर दिया है। दूसरी तरफ सीओ बड़ौत आलोक कुमार ने कहा विद्युत निगम के अधिकारियों से मिलकर थाने की बिजली की समस्या हल कराई जाएगी।