फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Ramala sugar mill team caught sugarcane from Haryana

रमाला चीनी मिल की टीम ने पकड़ा हरियाणा से आया गन्ना

Wed, 12 May 2021 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Ramala sugar mill team caught sugarcane from Haryana
रमाला। सहकारी चीनी मिल रमाला की टीम ने बुधवार को हरियाणा से आया अवैध गन्ना पकड़ लिया। गन्ना माफियाओं के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डॉ. आरबी राम ने बताया कि कई दिन से सूचना मिल रही थी कि हरियाणा से अवैध रूप से गन्ने की सप्लाई क्षेत्र के किसानों के बांड पर की जा रही है। जिस पर प्रधान प्रबंधक ने मिल कई टीमें गठित की। इन टीमों को अलग-अलग क्षेत्र में लगाया गया। बुधवार को शाम चार बजे चीनी मिल के पास असारा रोड पर अवैध रूप से आया हरियाणा का गन्ना पकड़ा गया। गन्ना माफिया अपनी ट्रॉली से असारा के किसान की ट्रॉली में गन्ना पलटते रंगे हाथों पकड़े गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह हरियाणा के नवादा गांव जिला पानीपत से खरीद कर असारा के किसान के बांड पर अवैध रूप से मिल भेजने का प्रयास कर रहे थे। चीनी मिल के सुरक्षा अधिकारी यशपाल सिंह ने शाहरुख पुत्र यामीन निवासी नवादा और मुकेश पुत्र चरण दास निवासी असारा के खिलाफ थाने पर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed