Ram Rahim: आश्रम में भीड़ जुटाने पर रोक, 144 का उलंघन करने पर होगा सख्त एक्शन, आप सांसद ने उठाया ये बड़ा सवाल
Gurmeet Ram Rahim : बागपत जिला प्रशासन ने आश्रम में भीड़ जुटाने पर रोक लगा दी है। साथ ही 144 का उलंघन करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए हरियाणा सरकार को घेरा और यह बड़ा सवाल उठाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम के पैरोल के चलते बागपत जिला प्रशासन ने बरनावा आश्रम में भीड़ एकत्र करने पर रोक लगाई है। साथ ही जनपद में लगी धारा 144 का पालन करने के भी सख्त निर्देश दिए हैं।
दुष्कर्म व हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख बीती शुक्रवार की रात को छठी बार 50 दिन की पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम में पहुंचा। उसके साथ मुंह बोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी साथ आए हैं।
डेरा प्रमुख ने आश्रम में पहुंचते ही ऑनलाइन लाइव आकर साध संगत को यूपी में नहीं आने और जिम्मेदार लोगों की बात मानने की अपील की। जनपद में लगी धारा 144 के चलते जिला प्रशासन ने आश्रम में भीड़ जुटाने पर प्रतिबंध और नियमों का पालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
बरनावा आश्रम से जिम्मेदारों ने सेवादारों को वापस भेजा
वहीं, शनिवार को आश्रम में सेवा करने पहुंचे सेवादारों को भी जिम्मेदारों ने वापस लौटा दिया। सुरक्षा के मद्देनजर व नियमों का पालन कराने के लिए आश्रम के द्वार पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने कहा कि धारा 144 व नियमों का उलंघन करने पर करवाई की जाएगी।
आप की राज्यसभा सांसद ने हरियाणा सरकार को घेरा
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद व दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स एकाउंट से पोस्ट कर हरियाणा सरकार पर डेरा प्रमुख को चोरी छिपे संरक्षण देने का आरोप लगाया और इस मुद्दे को संसद में उठाने की बात लिखी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि एक बार फिर राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दे दी गई। हरियाणा सरकार चोरी छिपे इसको संरक्षण दे रही है। सिर्फ चंद वोट बटोरने के लिए सरकार पूरे देश की बेटियों को कुएं में धकेलने को उतारू है। जिस वक्त नारी के सम्मान के लिए युद्ध करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरा देश कर रहा है। उस समय इस दुष्कर्मी हत्यारे को आजाद किया जा रहा है।