{"_id":"631e288e9a57d81141242707","slug":"raised-the-demand-for-payment-of-sugarcane-arrears-and-mill-expansion-baghpat-news-mrt604852252","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना बकाया और मिल विस्तारीकरण की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना बकाया और मिल विस्तारीकरण की मांग उठाई
विज्ञापन
बागपत के मवीकलां गांव स्थित किसान इंटर कालेज में डौला गांव की खिलाड़ी भूमि शर्मा को किट देते मुख्
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में जन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सामने गन्ना बकाया भुगतान, चौगामा नहर परियोजना को पूरा कराने, मेडिकल कालेज व बस अड्डा निर्माण, बागपत शुगर मिल का विस्तारीकरण कराने कराने समेत अन्य कई मांगें उठाईं।
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया है। बकाया का भुगतान न होने के कारण किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने सीएम से मीतली गांव में मेडिकल कालेज का निर्माण जल्द शुरू कराने, बस अड्डे का निर्माण शुरू कराने की मांग रखी। फुलैरा के नेहरू स्मारक इंटर कालेज को राजकीय डिग्री कॉलेज में उच्चीकरण कराने, बड़ौत के जनता वैदिक महाविद्यालय को राज्य किसान विश्वविद्यालय में उच्चीकृत कराया जाए। मोदीनगर व सिवाल खास विधान सभा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना कराने की मांग रखी।
छपरौली से रालोद विधायक डॉ. अजय कुमार ने मुख्यमंत्री से कहा कि नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है और चीनी मिलें किसानों को करोड़ों रुपये दबाए बैठी हैं। जिले की मलकपुर मिल पर ही किसानों का 380 करोड़ रुपये बकाया है। गन्ना भुगतान कराने की मांग की गई तो बागपत शुगर मिल में किसानों के गन्ने की समय से पेराई कराने के लिए विस्तारीकरण कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
जिले में 1978 से शुरू हुई चौगामा नहर परियोजना पूर्ण नहीं हुई है। परियोजना पूर्ण न होने के कारण किसानों को फसलों की सिंचाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रमाला और मलकपुर मिल में एथेनॉल प्लांट लगाने की मांग की।
उनका कहना था कि दिल्ली-देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के निर्माण में मुआवजे व पुसार-गांगनौली मार्ग पर कट की मांग को लेकर दो माह से धरने पर बैठे हैं। उन्होंने किसानों की मांगों पर विचार कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को रजबहे और माइनरों की सफाई कराने के निर्देश देने की मांग की।
बागपत शुगर मिल के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, रालोद कार्यकर्ता ओमबीर ढाका व कृष्णपाल ने ग्रामीण क्षेत्रों के रास्तों का निर्माण, हाईवे पर फुटपाथ बनवाने, रिक्त पदों पर चिकित्सकों की तैनाती, जिले से 24 घंटे बस सेवा, जिले के पर्यटन स्थलों का विकास कराने की मांग की।
उधर भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता) के पदाधिकारियों ने बागपत को सूखाग्रस्त घोषित कर बिजली चेकिंग के नाम पर हो रहे शोषण को बंद कराने, किसानों के घरों के बिजली के बिल और कर्ज माफ करने की मांग की। मौके पर जिलाध्यक्ष मनवीर गुर्जर, युवा प्रदेश अध्यक्ष रमन चौधरी, महासचिव महासिंह बैरागी, जिला उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय, प्रवीण कुमार, जिला सचिव राहुल यादव, फूल कुमार, मोहित, योगेश कुमार, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।
--
सांसद प्रतिनिधि ने यमुना पर अस्थाई पुल निर्माण की मांग रखी
सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर ने पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री से बागपत नगर से हरियाणा तक अस्थाई पुल बनवाने की मांग की। उनका कहना था कि नदी पर पुल का निर्माण होने से किसानों और व्यापारियों को काफी फायदा मिलेगा। क्योंकि बागपत से सीधे केवल डेढ़ किमी पर हरियाणा है, जबकि निवाड़ा से जाने पर पंद्रह किमी पड़ता है।
--
जिला पंचायत सदस्य ने स्टेडियम की मांग उठाई
जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने मुख्यमंत्री से हेलीपैड पर मुलाकात करके फुलेरा गांव में डिग्री कॉलेज और खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए भगौट में स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र में एक भी स्टेडियम नहीं है और वहां स्टेडियम बनने से खेल प्रतिभाएं निखरेंगी।