फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   rain news

Baghpat News: बारिश से हाईवे पर जलभराव, जाम में फंसे मंत्री

Mon, 01 Sep 2025 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
rain news
बागपत। यहां रविवार सुबह से दोपहर तक झमाझम बारिश हुई। इससे दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना में करीब दो फुट तक पानी भर गया और करीब 100 वाहन फंसकर बंद हो गए। इससे लंबा जाम लगा तो मंत्री केपी मलिक भी फंस गए। वहां किसी तरह जाम खुल सका। जिले में 45 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

यहां रविवार सुबह से तेज बारिश शुरू हो गई थी, जो दोपहर तक लगातार होती रही। इस बारिश ने जहां आम लोगों की परेशानी को बढ़ाया, वहीं नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को बड़ी दिक्कत झेलनी पड़ी। बारिश होने पर सिसाना गांव के पास नेशनल हाईवे पर पानी भर जाता है। इससे वहां रविवार को ज्यादा हालत खराब हो गई। वहां वाहन बंद हो गए तो किसी ने धक्का लगाकर उनको निकाला और कुछ फंसे रहे। इससे वाहनों को गलत साइड से बागपत की तरफ लेकर आना शुरू कर दिया तो काफी लंबा जाम लग गया। वहां राज्यमंत्री केपी मलिक भी करीब आधा घंटे तक फंसे रहे। उनके साथ तैनात पुलिस कर्मियों ने किसी तरह वाहनों को हटवाकर उन्हें वहां से निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed