{"_id":"5e6143e08ebc3eeb4f44a1bb","slug":"rain-increases-trouble-mustard-and-wheat-damage-baghpat-news-mrt472318772","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, सरसों और गेहूं को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, सरसों और गेहूं को नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार की रात हुई तेज बारिश के कारण सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान होगा। डीएम शकुंतला गौतम ने गोवंश आश्रय स्थलों की चेकिंग के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। गोवंश को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। चारे का इंतजाम किया जाए।
बुधवार रात को मौसम का मिजाज खराब रहा। रात के समय तेज बारिश हुई। बृहस्पतिवार की दोपहर तक तेज धूप रही। इसके बाद तेज हवा चलने लगी। शाम के समय बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात करीब साढे़ नौ बजे तेज बारिश शुरू हो गई। देर रात तक बारिश चल रही है। पक कर तैयार हुई सरसों की फसल को नुकसान होगा। इसके अलावा गेहूं की अगेती फसल को भी नुकसान होगा। जिन किसानों ने गेहूं के खेत की सिंचाई कर दी थी, उन खेतों में गेहूं की फसल के गिरने का खतरा है। तेज बारिश के कारण गन्ना तौल केंद्रों में भी जलभराव के हालात बन गए। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिन तक मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। डीएम शकुंतला गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोवंश आश्रय स्थलों की चेकिंग कर लें। किसी तरह की परेशानी आश्रय स्थलों पर न होने पाएं।