फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Railway commissioner security inspected the station of the city

रेलवे कमिश्नर सुरक्षा ने किया नगर के स्टेशन का निरीक्षण

Tue, 23 Mar 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Railway commissioner security inspected the station of the city
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग का रेलवे कमिश्नर सुरक्षा ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक समेत अन्य कर्मचारियों से रेलवे सुरक्षा संबंधित सवाल पूछे। उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने 15 अप्रैल तक सभी रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कमिश्नर शैलेष पाठक खेकड़ा में निरीक्षण करने के पश्चात विशेष ट्रैक ट्रॉली से रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए नगर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले स्टेशन अधीक्षक सुधीर शर्मा के कक्ष के आगे लगाई रिकार्ड स्टाल को चेक किया। यहां से अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले निरीक्षण रजिस्ट्रर की एंट्री चेक की। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक से पूर्व में हुए निरीक्षण की संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाए। इसके बाद उन्होंने रेलवे सुरक्षा संबंधित सवाल पूछे। इनका अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए रेलवे मैन्यूअल का गंभीरता से अध्ययन करने व समय-समय पर कर्मचारियों को इसकी जानकारी देने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सटीक जानकारी न होने के कारण ही रेल दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने 15 अप्रैल तक रिकार्ड दुरुस्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि रेलवे मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का जल्द संचालन होना है। रूपेश मलिक, ओमवीर सिंह, राजकुमार, बुकिंग पर्यवेक्षक संजीव चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन

जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेन
खेकड़ा। रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर शैलेष पाठक सोमवार दोपहर करीब बारह बजे स्पेशल ट्रेन से खेकड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने रेलवे ट्रैक के बीच की दूरियों की जांच कराई। वहीं, इलेक्ट्रिक लाइन देखने के साथ टिकट वितरण व्यवस्था देखी। साथ ही रेलवे स्टेशन पर नवनिर्मित भवन, प्लेटफार्म को देखा और रिकॉर्ड चेक किया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक चमनलाल शर्मा को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली-शामली रेलमार्ग का ट्रायल अंतिम चरण में है। ट्रैक की स्पीड भी दोगुनी कर दी गई है। इलेक्ट्रिक लाइन सुचारु रूप में है। अप्रैल में कभी भी दिल्ली से शामली तक मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़नी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के बागपत रोड रेलवे स्टेशन का सोमवार दोपहर कमिश्नर (रेलवे सेफ्टी) शैलेष पाठक सहित रेलवे के उच्च अधिकारियों ने निरीक्षण किया। स्टेशन के अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यात्रियों को ट्रेनों की छत के ऊपर सफर न करने के प्रति जागरुक किया। टीआई शामली सुनील कुमार भी उनके साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed