{"_id":"57ec21094f1c1ba3745742ac","slug":"rahul-gandhi-s-road-show-in-october-of-three-gears-assigned-carykrtaaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के तीन अक्तूबर के रोड शो की तैयारी की, कार्यकर्ताअों को जिम्मेदारी सौंपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के तीन अक्तूबर के रोड शो की तैयारी की, कार्यकर्ताअों को जिम्मेदारी सौंपी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 29 Sep 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। तहसील में बार एसोसिएशन हाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और योजना से प्रभावित होकर कुछ वकीलों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस बैठक की अध्यक्षता करते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राम कु़मार सिंह ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार किसान और मजदूर विरोधी काम कर रही हैं। उन्होंने कहा अधिवक्ता मेरठ में हाईकोर्ट की बेंच स्थापना करने के लिए मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसे नजर अंदाज किया है जो घोर अन्याय है। उन्होंने कहा यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो हाईकोर्ट बेंच की मांग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और अपराधों पर अंकुश लगेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया राहुल गांधी का बड़ौत में रोड शो तीन अक्तूबर को होगा जो सहारनपुर तक चलेगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी।
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा आज प्रदेश में परिवर्तन की लहर कांग्रेस के पक्ष में बह रही है। संचालन संजीव कुमार ने किया। शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा समेत अधिवक्ता हरेंद्र सिंह, रविंद्र शर्मा, यशवीर चौहान, ओमपाल मान, रविप्रकाश, तेजवीर खोखर, ईश्वर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा, अनिल, उर्मिला सिंह, शकील अहमद, हेमंत कुमार , देवेंद्र चौहान, अमित पंवार, विरेंद्र वर्मा, ब्रहमपाल सिंह, अमित वशिष्ठ, सतीश रहे।