फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Question papers will be kept in the cupboard of double locker

डबल लॉकर की अलमीरा में रखे जाएगें प्रश्नपत्र

Fri, 10 Sep 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Question papers will be kept in the cupboard of double locker
सीसीटीवी से की जाएगी निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अंक सुधार परीक्षा के प्रश्नपत्र डबल लॉकर की अलमारी में रखकर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा व प्रश्नपत्रों के रखरखाव के लिए व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
जिले में 18 सितंबर से शुरू होने वाली अंक सुधार परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन कराने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा में प्रश्नपत्र व कॉपियों की सुरक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को डबल लॉकर की अलमारी व सीसीटीवी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रश्नपत्रों को सीसीटीवी की निगरानी में डबल लॉकर की अलमारी में रखने के लिए निर्देश दिए हैं। परिषद के निर्देशानुसार सभी केंद्र व्यवस्थापकों को डबल लॉकर की अलमारी व सीसीटीवी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों का पालन न करने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed