फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Queen Ahilyabai Holkar's birth anniversary was celebrated across the district

Baghpat News: जिलेभर में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई

Fri, 30 May 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 30 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Queen Ahilyabai Holkar's birth anniversary was celebrated across the district
बागपत नगर पालिका में अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाते विधायक योगेश धाम
बागपत। जिलेभर में नगर निकाय व ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

शहर की नगर पालिका परिसर में रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। विधायक योगेश धामा ने उनके जीनव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा देश हित में कार्य किया है। इस दौरान चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट, कुलदीप भारद्वाज, डॉ. शराफत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं बागपत ब्लॉक में परिसर में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान पर भाजपा नेता व समूह की महिलाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन के बारे में बताया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, सरिता चौधरी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. विनय त्यागी, अक्षय तोमर, शंकर, यश, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

n रानी अहिल्याबाई ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया : बिनौली। तेडा गांव के हनुमान मंदिर में बृहस्पतिवार को अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत कार्यक्रम हुआ। सामाजिक समरसता गतिविधि के प्रांत संयोजक यशपाल सोलंकी ने कहा कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है। इस दौरान संयोजक डॉ. मनोज विश्नोई, कीर्ति गिरी महाराज, विपिन तोमर, सुधीर प्रमुख, सरिता, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. संदीप शर्मा, सत्यबीर बड़का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed