फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Purchase centers reduced in district for wheat procurement

गेहूं खरीद के लिए जिले में घटे क्रय केंद्र

Sat, 20 Feb 2021 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Purchase centers reduced in district for wheat procurement
गेहूं खरीद के लिए जिले में घटे क्रय केंद्र
विज्ञापन

बागपत। विपणन विभाग ने जिले में 16 गेहूं क्रय केंद्र बनाए हैं। इस बार एफसीआई और एग्रो के एक-एक केंद्र को हटाया गया है। अभी गेहूं क्रय का लक्ष्य निर्धारित नहीं हुआ है। जिले में विगत वर्ष विपणन विभाग ने 18 क्रय केंद्र बनाए थे और 8500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया था। इन केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष 5897.801 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई थी। आगामी दिनों के लिए गेहूं खरीद के लिए विपणन विभाग ने जिले में 16 केंद्र निर्धारित किए हैं। इस बार एफसीआई व एग्रो के एक-एक केंद्र को हटाया गया है।
जिले में इन केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
बागपत। विपणन विभाग ने बागपत तहसील में पांच, खेकड़ा तहसील में सात और बड़ौत तहसील में पांच गेहूं क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें बागपत ब्लॉक में खाद्य विभाग के दो केंद्रों के अलावा सहकारी समिति अग्रवाल मंडी टटीरी, किसान सेवा सहकारी समिति सरुरपुर कलां ,पिलाना ब्लॉक में साधन सहकारी संघ मुकारी, किसान सहकारी समिति बालैनी, खेकड़ा ब्लॉक में दो केंद्र खाद्य विभाग के अलावा साधन सहकारी समिति लहचौड़ा, साधन सहकारी समिति फिरोजपुर, साधन सहकारी समिति सिगौली तगा, क्रय-विक्रय समिति खेकड़ा, साधन सहकारी समिति बड़ागांव, साधन सहकारी समिति रटौल, छपरौली ब्लॉक में साधन सहकारी समिति नांगल, बिनौली ब्लॉक में कृषक सेवा सहकारी समिति दाहा को क्रय केंद्र बनाया है।
विज्ञापन

- जिले में जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद गेहूं की खरीद के लिए 16 क्रय केंद्र निर्धारित किए हैं। इस बागपत में एफसीआई और बड़ौत में एग्रो के केंद्र को हटाया है। - कौशल देव, जिला विपणन अधिकारी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed