फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pura Mahadev resonated with the chants of Lord Ashutosh

भगवान आशुतोष के जयकारों से गूंजा पुरा महादेव

Fri, 06 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pura Mahadev resonated with the chants of Lord Ashutosh
पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते शिवभक्त - फोटो : BAGHPAT
एक लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया, पूजा अर्चना करके मन्नत मांगी
विज्ञापन

शाम साढ़े छह बजे झंडा पूजन के बाद शिवरात्रि का जलाभिषेक करने के लिए भीड़ उमड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय/बालैनी (बागपत)। श्रावण मास की त्रयोदशी पर पुरा गांव में परशुरामेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। पुरा महादेव मंदिर पर दूर-दूर से पहुंचे श्रद्घालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शाम को छह बजकर 28 मिनट पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने वैदिक मंत्रोचार के साथ झंडा पूजन कराया और इसके उपरांत मंदिर में शिवरात्रि का जलाभिषेक शुरू किया गया। दिन भर एक लाख श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
शुक्रवार की सुबह त्रयोदशी और शाम को शिवरात्रि का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंजायमान हो गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह एक बजे से ही मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। शुक्रवार को दिन भर त्रयोदशी और शाम छह बजकर 28 मिनट के बाद शिवरात्रि का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शुक्रवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर व आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। मंदिर परिक्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। झंडा पूजन में डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष तिलकराज गुप्ता, पिलाना ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव, कस्बा अमीनगर सराय चेयरमैन मांगेराम यादव, एमएलसी दिनेश गोयल, ब्रह्मपाल मलिक, अरुण शर्मा, संजीव शर्मा, सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

तैनात रहा पुलिस बल, ड्रोन से हुई निगरानी
बालैनी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। मंदिर परिक्षेत्र में 32 सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से निगरानी की गई। मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित कर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया। सुरक्षा के लिहाज से मंदिर में एटीएस, बम डिस्पोजल दस्ता, पीएसी बल, आरएएफ की टीम निगरानी में रही। एसपी अभिषेक सिंह व एएसपी मनीष कुमार मिश्रा ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी प्रवीण कुमार ने भी जायजा लिया
बालैनी। आईजी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अलर्ट रहने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। किसी भी संदिग्ध को दिखते ही पूछताछ करने के निर्देश दिए गए।
मेला नहीं लगने से सूना रहा बाजार
अमीनगर सराय। कोरोना महामारी के चलते इस बार भी परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन नहीं किया गया। बाजार न लगने के लिए रोनक कम रही। अभिभावकों के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए बच्चे खरीददारी करने से वंचित रहे।
जलाभिषेक के दौरान मास्क रहा अनिवार्य
बालैनी। कोरोना महामारी के चलते शुक्रवार को पुरा महादेव मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की थर्मल स्कैनिंग की गई। जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को कोरोना गाइड लाइन का पालन कराया गया। मंदिर में प्रवेश के लिए मास्क अनिवार्य रहा।
नगर व देहात के मंदिरों में भी रही श्रद्धालुओं की भीड़
बागपत/चांदीनगर/खेकड़ा/बड़ौत। शुक्रवार सुबह त्रयोदशी और शाम को शिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए नगर व देहात के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नगर के पक्काघाट मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, बागेश्वर मंदिर, मेरठ रोड शिव मंदिर, चमरावल रोड स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। उधर, रटौल के शिव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी कुश प्रसाद शास्त्री, देवेंद्र आरोड़ा, रामनाथ, डॉ पवन सैनी, राजपाल, बृजपाल, सुंदर सैनी, गोपाल पांचाल मौजूद रहे। खेकड़ा नगर स्थित बाबा काले सिंह मंदिर, सदाशिव शक्ति मंदिर, बालाजी मंदिर, मोहल्ला अहिरान शिव मंदिर, मोहल्ला औरंगाबाद, चक्रसेनपुर स्थित शिव मंदिरों में भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, बड़ौत नगर के पंचवटी मंदिर, पंचमुखी मंदिर, ठाकुर द्वार, बिजरौल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना की।
गांव में निकाली भगवान शिव-पार्वती की झांकी
फोटो - 10
छपरौली। शिवरात्रि के अवसर पर लूंब गांव में भगवान शिव-पार्वती की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में ग्रामीण भगवान शिव-पावर्ती के भजनों पर थिरकते चल रहे थे। गांव में जगह-जगह शोभाशत्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में बिजेंद्र सिंह, सुनील पहलवान, बाबू प्रधान, गौरव कुमार, विकास, प्रदीप, राजीव, जितेंद्र, अरविंद, हरबीर मौजूद रहे। संवाद

रेलवे स्टेशन भी सूना पड़ा रहा
फोटो - 11
अग्रवाल मंडी टटीरी। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार कांवड़ यात्रा और पुरा महादेव पर मेले का आयोजन नहीं किया गया। कांवड़ यात्रा न होने के कारण शुक्रवार को शिवरात्रि के बावजूद नगर का रेलवे स्टेशन सूना पड़ा रहा। श्रद्धालुओं ने नगर व देहात के शिवालयों में ही भगवान शिव का जलाभिषेक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed