फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Pura Mahadev resonated with the chanting of Bhole, six lakh people performed Jalabhishek

Baghpat News: भोले के जयघोष से गूंजा पुरा महादेव, छह लाख ने किया जलाभिषेक

Fri, 02 Aug 2024 05:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 02 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Pura Mahadev resonated with the chanting of Bhole, six lakh people performed Jalabhishek
बालैनी। पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर बृहस्पतिवार को कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा। वहां सुबह से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की चार किमी लंबी लाइन लगी रही। मंदिर में बृस्पतिवार को छह लाख से ज्यादा भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर में चल रहे चार दिवसीय श्रावणी मेले में दूसरे दिन कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में त्रयोदशी का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से लाइन लगनी शुरू हो गई थी। कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की लाइन परशुराम खेड़ा तक पहुंच गई और वहां लाइन में लगने के बाद पांच घंटे में जलाभिषेक का नंबर आया। इसके बाद ही हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए लाखों कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

वहां भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर में आरएएफ के साथ ही पीएसी के जवान तैनात किए गए, जबकि पुलिस को बाहर की तरफ लगाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि बृहस्प्तिवार देर शाम तक मंदिर में छह लाख कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है। वहीं डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मंदिर में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

हेलिकॉप्टर से डीएम व एसपी ने किया सर्वेक्षण तो पुष्प वर्षा की गई
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार काे हेलिकॉप्टर से पुरा महादेव मंदिर और आसपास के मार्गों पर हवाई सर्वेक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही जलाभिषेक के लिए पहुंचे कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हेलिकॉप्टर ने पुलिस लाइन से उड़ान भरी और करीब एक घंटे तक सर्वेक्षण और पुष्पवर्षा के बाद अधिकारियों को वापस छोड़ा गया। कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए वाच टावर और कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा था।
--

मेले में की खरीदारी
पुरा महादेव मंदिर परिसर में लगे मेले में श्रद्धालुओं व कांवड़ियों ने खरीदारी की। जहां महिलाओं ने घरेलू सामान के अलावा मूर्ति, माला, सिंदूर आदि सामान खरीदा। वहीं उनके साथ आए बच्चों ने खिलौने लिए। वहां भीड़ को देखते हुए दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे।

--

झंडा पूजन के बाद शुरू होगा चतुर्दशी का जलाभिषेक
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 2 बजकर 26 मिनट पर झंडा पूजन शुरू होगा और 3 बजकर 26 मिनट पर झंडारोहण करने के बाद चतुर्दशी का जलाभिषेक किया जाएगा। चतुर्दशी पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये मंदिर में रुकना शुरू हो गए। क्योंकि काफी कांवड़िये अपनी मन्नत के अनुसार चतुर्दशी का जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed