{"_id":"5ede7ca58ebc3e90a0750311","slug":"pura-mahadev-baghpat-news-mrt485504450","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरा मंदिर में पुलिस व्यवस्था की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरा मंदिर में पुलिस व्यवस्था की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरा मंदिर में पुलिस व्यवस्था की मांग
बालैनी। डीएम शकुंतला गौतम और एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने सोमवार को पुरा गांव के श्री परशु रामेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारी को बिना मास्क के मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित कराने के निर्देश दिए।
डीएम और एसपी ने दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने धर्मगुरुओं को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने, मास्क लगाने व धर्मस्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को सैनिटाइजर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी जयभगवान शर्मा को सरकार की गाइड लाइन से अवगत कराया और मंदिर में किसी भी श्रद्धालु को बिना मास्क के प्रवेश न देने और सैनिटाइजर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने कहा कि रविवार व सोमवार को मंदिर में पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की। डीएम शकुंतला गौतम व एसपी प्रताप गोपेंद्र ने उन्हें मंदिर में पुलिस की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा उन्होंने सर्वोदय हॉस्पिटल अग्रवाल मंडी टटीरी कोविड केयर सेंटर का भ्रमण कर साफ सफाई व बेड लगाने के निर्देश दिए।