{"_id":"60e3394e8ebc3ebb48456c09","slug":"pucca-ghat-will-become-picnic-spot-baghpat-news-mrt545931356","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्का घाट बनेगा पिकनिक स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्का घाट बनेगा पिकनिक स्पॉट
विज्ञापन
बागपत। यमुना किनारे पक्का घाट की जल्द ही सूरत बदलेगी। इसे पिकनिक स्पॉट बनाया जाएगा। यहां पर पिकनिक के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। कई फव्वारे लगाए जाएंगे, रेस्टोरेंट व दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। रंगबिरंगी लाइट होंगी। बच्चों के लिए झूलों आदि की व्यवस्था की जाएगी। ओपन जिम भी बनाया जाएगा। इसके अलावा समय-समय पर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। यहां घूमने आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिहाज से यहां सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जाएंगे। यह प्रस्ताव बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
बड़ी संख्या में घूमने जाते है लोग
- यमुना किनारे पक्का घाट पर प्रतिदिन सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। व्यायाम और योगाभ्यास करते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में बच्चे यहां खेलते हैं। पिकनिक स्पॉट बनने से यहां की रौनक बढ़ जाएगी।
वर्जन -
पक्का घाट को पिकनिक स्पॉट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शहर के लोगों के लिए बेहतर माहौल बनाया जाएगा। प्रस्ताव जल्द ही होने वाली विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। डीएम राजकमल यादव।