फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Public uproar against ration dealer

राशन डीलर के खिलाफ लोगों का हंगामा

Wed, 24 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Public uproar against ration dealer
राशन डीलर के खिलाफ लोगों का हंगामा
विज्ञापन

बागपत। नगर के लोगों ने बुधवार को राशन डीलर के खिलाफ जमकर हंगामा किया। उन्होंने आपूर्ति कार्यालय में पहुंचकर डीलर के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डीलर मशीन में अंगूठा लगवा लेता है मगर राशन नही देता है। इस दौरान उनकी डीलर के साथ नोकझोंक हुई। आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने मामला शांत कराकर डीलर को तहसील में ही राशन बांटने के आदेश दिए।

नगर के मुगलपुरा कालोनी के उपभोक्ताओं का कहना है कि डीलर लोगों को राशन का वितरण नही कर रहा है। डीलर मशीन में लोगों के अंगूठे लगवाकर बाद में राशन लेने के लिए आने को कहकर लौटा देता है। बुधवार को लोगों ने तहसील स्थित आपूर्ति विभाग कार्यालय में पहुंचकर डीलर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उन्हें दो माह से राशन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर डीलर का कहना है कि उसकी दुकान मुगलपुरा में कंटेनमेंट जोन में है। दुकान पर राशन वितरण करने की अनुमति नही है। हंगामा होता देख आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को शांत किया तथा डीलर को राशन वितरण के निर्देश दिए। उधर जिलापूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि कंटेनमेंट जोन होने के कारण कोटेदार को घर-घर जाकर राशन वितरण करने के निर्देश दिए गए है। कोटेदार एक दिन सभी उपभोक्ताओं को राशन का वितरण नही कर सकता है। लोगों को समझा दिया गया है। हंगामा करने वालों में बिबन, संजीदा, शाहिस्ता, फरमान, नसरीन, श्रीपाल, तमन्ना, शाना, साहिदा, रुबीना, मुनसरीना, शबनम, विमला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed