बड़ौत। जयंत चौधरी की आगामी 30 अक्तूूबर को नगर में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए सोमवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कई गांवों में जनसंपर्क किया और लोगों से जनसभा में पहुंचने की अपील की
रालोद कार्यकर्ताओं ने गुराना, बडावड़, दौज्जा व धनौरा सिल्वरनगर में जनसंपर्क किया। धनौरा सिल्वर नगर गांव में तो कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ सभा स्थल पर पहुंचने की अपील की । रालोद मीडिया प्रभारी राम कुमार बॉबी और अरुण तोमर बॉबी ने कहा डीजल, पेट्रोल, गैस तथा खाद्य पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। किसान डीएपी की किल्लत झेल रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण किसान को आजीविका चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों के स्कूल फीस तथा डाक्टरी इलाज के लिए आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रह्मपाल तोमर ने कहा सरकार द्वारा रोजगार पर कोई चर्चा नहीं की जाती। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज ंनहीं है। इसमें पूर्व युवा जिला अध्यक्ष मास्टर मनोज तोमर, जिला महासचिव सतबीर राठी, जिला सचिव दिलशाद भाई, प्रधान कालूराम, जवाहर सिंह, संतराम राणा आदि मौजूद रहे।