फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   protest with traffic jaam in baghpat

बुढेडा में गोकशी की सूचना पर ग्रामीण भड़के, जाम लगाया

Fri, 19 Jul 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
protest with traffic jaam in baghpat
बुढेडा में गोकशी की सूचना पर ग्रामीण भड़के, जाम लगाया
विज्ञापन

बिनौली/बड़ौत। बुढेडा गांव में बृहस्पतिवार तड़के एक ईंख के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। गांव में गोकशी की सूचना से तनाव भी हो गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए हंगामा किया और बुढ़ेडा मार्ग पर धरना शुरू कर दिया। बाद में बड़ौत-धनौरा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ, बिनौली पुलिस मौके पर पहुंचे। लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और आसपास के गांवों में खुले दूसरे वर्ग के होटलों को बंद नहीं किया जाता तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे। बाद में भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, बड़ौत नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी समय बाद सीओ के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
बुढेडा गांव में सूबे के खेत में अज्ञात गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्राम प्रधान के पुत्र कृष्ण के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बड़ौत-धनौरा मार्ग पर प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। घटना के विरोध में उन्होंने गांव के संपर्क मार्गों को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ बड़ौत रामानंद कशुवाहा, इंस्पेक्टर बिनौली रवेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे तो उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों का घिराव कर उन्हें खरी खोटी सुनाई। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, महामंत्री मास्टर सूरजपाल सिंह, बड़ौत नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर ने भी पहुंचकर घटना पर आक्रोश जताया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शांत करने के प्रयास किया। लेकिन उन्होंने पुलिस अधिकारियों की एक नही सुनी और घटना का शीघ्र खुलासा करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और दूसरे वर्ग के होटलों को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने दोज्जा के दो युवकों को हिरासत लिया और 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर गोतस्करों को पकड़ने का आश्वाशन दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए और जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी बिचपड़ी डॉ. सुमित कुमार ने अवशेष के नमूने लिए। पुलिस ने जेसीबी को बुलाकर गोवंश के अवशेषों को मिट्टी में दफनवाया। ग्राम प्रधान धर्मवती के पुत्र कृष्णपाल की तहरीर पर बिनौली पुलिस ने अज्ञात गोतस्करों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, जिला महामंत्री सूरजपाल, नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर, समाजसेवी सचिन वत्स, ठाकुर सुधीर प्रताप, संतराम फौजी, किरणपाल, विनोद आदि शामिल थे।
---
पहले भी हो चुकी हैं गोकशी की घटनाएं
बिनौली। बुढेडा गांव में गोकशी की यह कोई पहली घटना नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गोकशी की यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व में इंटर कालेज मार्ग और कर्मअलीपुर गढ़ी मार्ग पर भी गोकशी की घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने गोतस्करों के खिलाफ अब तक कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की। इस कारण बार-बार गोकशी की घटनाएं हो रही हैं।

---
उत्तेजित युवकों ने धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ की कोशिश की
बड़ौत। बुड़ेढ़ा गांव में गोवंश कटान की सूचना के बाद युवक इतने उत्तेजित थे कि उन्होंने गांव में स्थित धार्मिक स्थल में तोडफोड़ की कोशिश की। लेकिन ग्राम प्रधान धर्मवीरी के पुत्र कृष्ण ने उन्हें रोका। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के आसपास अवैध रूप से एक वर्ग के होटल खुले हैं। इन लोगों पर ही घटना में शामिल होने का शक जताया गया। बाद में पुलिस ने उन्हें किसी तरह शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed