फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   protest against dumping garbage on the banks of the pond

तालाब किनारे कूड़ा डालने का विरोध

Tue, 28 Sep 2021 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 06:06 PM IST
विज्ञापन
protest against dumping garbage on the banks of the pond
बिनौली। जिवाना गुलियांन गांव के अनुसूचित जाति के लोगों ने मालमाजरा गांव के लोगों पर तलाब किनारे स्थित रास्ते पर कूड़ा करकट डालने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रकट किया। पीतम सिंह, अमित, धीरज कुमार, जगदीश, चंपा, बबलू, सतपाल सिंह, मुलायम सिंह, देशपाल, महक सिंह, बिशन सिंह आदि ने बताया कि उनके तालाब के पास मकान है। उनका आरोप है कि मालमाजरा गांव के कुछ लोग तालाब किनारे स्थित मार्ग पर कूड़ा करकट डालकर जाते है, जिससे मार्ग अवरुद्ध रहता है। आसपास वाले लोगों को दुर्गंध का सामना करना होता है। उन्होंने बताया कि बारिश के समय मार्ग पर फिसलन भी हो जाती है। कूड़ा कचरा डालने की रोक लगाने की मांग ग्राम प्रधान से मांग की है। ग्राम प्रधान विपिन सोलंकी ने कहा कि जल्द ही सफाई कर मार्ग सुचारु कराया जाएगा। दूसरे गांव के लोगों द्वारा यहां कूड़ा डालने की उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed