{"_id":"61fd5db53f5e4b546e1c2d0b","slug":"protest-against-candidates-by-creating-fake-account-of-chaudhary-jayant-singh-on-twitter-baghpat-news-mrt575766920","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्विटर पर चौधरी जयंत सिंह का फर्जी एकाउंट बनाकर प्रत्याशियों की खिलाफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्विटर पर चौधरी जयंत सिंह का फर्जी एकाउंट बनाकर प्रत्याशियों की खिलाफत
विज्ञापन
- फेसबुक पर भी रालोद प्रत्याशी के खिलाफ गलत जानकारी डालने व लोगों को भड़काने पर एसपी से शिकायत
- रालोद के जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग उठाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ट्विटर पर रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का फर्जी एकाउंट बनाकर रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशियों के खिलाफ पोस्ट डालने का मामला सामने आया है। इसके साथ ही फेसबुक पर प्रत्याशी के खिलाफ गलत जानकारी डालने व लोगों को भड़काने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की गई है। रालोद जिलाध्यक्ष जगपाल तेवतिया व अन्य पदाधिकारियों ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। उधर, पुलिस ने इस मामले में 11 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रालोद जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह तेवतिया व अन्य पदाधिकारियों ने एसपी को शिकायत देते हुए बताया कि ट्विटर पर रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह का फर्जी एकाउंट बनाया गया। जिससे एक पोस्ट की गई है, जिसमें रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी के खिलाफ लिखा गया है। इसके अलावा भी कई पोस्ट उस फर्जी एकाउंट से डाली गई है। वहीं ऐसे कई फेसबुक एकाउंट के स्क्रीन शॉट के फोटो एसपी को दिए गए है, जिनपर डाली गई पोस्ट से माहौल खराब हो सकता है। फेसबुक पर प्रत्याशी के खिलाफ फर्जी पोस्ट भी डाली जा रही है, जो सांप्रदायिकता को बढ़ावा दे रहा है। इसलिए ही एसपी से कार्रवाई की मांग की गई है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले में जांच करके कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
एसपी ने बताया कि रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का फर्जी एकाउंट बनाकर रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी के खिलाफ गलत पोस्ट डालने के मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें सत्यम ढाका, अनुरुद्ध चौधरी, वरुण धामा, शकील अहमद, अख्तर हमीद, रोहित डागर, नितिन विश्वकर्मा, आशीष विश्वकर्मा, अनिल यादव सहित 11 को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
मवीकलां में जुलूस निकालने पर मुकदमा दर्ज
बागपत। एसआई रामकुमार ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि ट्विटर पर एक पोस्ट की गई है। जिसमें कुछ लोग मवीकलां गांव में चुनाव प्रचार के लिए जुलूस निकाल रहे है। जिनमें आयुष धामा, सचिन, मोमीन, कृष्णपाल, विनोद, प्रवीण, बाबू, अजीज, हैदर, कोमल व 650 अज्ञात लोग थे। इन सभी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ढ़िकौली में भीड़ जुटाने पर प्रत्याशी समेत 29 नामजद व 600 अज्ञात पर मुकदमा
चांदीनगर। बागपत विधानसभा सीटा से रालोद प्रत्याशी अहमद हमीद के अलावा अमित, धर्मपाल, भोपाल, संदीप, मीन, मिंटू, अनिल, पिंटू, मदन, अमित, कालू, रिशिपाल, ईश्वर, विनोद, परमिंदर, मोनू, रामवीर, अजय, रामवीर, अरविंद, रामपाल, प्रदीप, ब्रह्मपाल, सुरेंद्र व 600 अज्ञात पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। ढिकोली-पांची मार्ग पर चुनाव प्रचार के दौरान भीड़ एकत्र करने पर मुकदमा किया गया है।