{"_id":"579d05e54f1c1bfa1421e5ee","slug":"protes-to-arrest-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकुंदपुर गांव के ग्राम प्रधान द्वारा जेई के साथ अभद्रता व हाथापाई का प्रयास करने के विरोध मेें शनिवार को विद्युत कर्मचारियों ने कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर एकत्रित होकर हंगामा किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू करंंेगे।
विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर व सुरेंद्र तोमर के संयुक्त नेतृत्व में बिजली कर्मचारी एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष का कहना था कि विद्युत कर्मचारियों का शोषण बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बताया कि तीन दिन पूर्व मुकुंदपुर गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुछ लोगों के साथ अवैध लाइन खींचने का प्रयास कर रहे थे, सूचना पर जेई जितेंद्र तोमर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उनके साथ अभद्रता शुरू करते हुए हाथापाई का प्रयास किया।
जेई जितेंद्र तोमर द्वारा बड़ौत कोतवाली में तहरीर दिए जाने के बावजूद प्रधान के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। जेई पवन कुमार का कहना था कि पहले भी कई बार सरकारी कार्यों में बाधा डालने का प्रयास किया गया। अब शोषण सहन नहीं होगा।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान धर्मेंद्र ने बताया कि उन पर लगे सभी आरोप झूठे है। प्रदर्शन करने वालों में महिपाल, पवन कुमार, आलोक, संजीव शर्मा, आरिफ, खलील अहमद, धर्मपाल, अंकुर, गुलशन, दिनेश, सन्नी, सुमन, नरेंद्र, एम खान, राजीव, धर्मेंद्र शामिल रहे।